Archived

दिल्ली पब्लिक आईटीआई खोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को किया सम्मानित,और बताई कॉलेज की खूबियां

Alok Mishra
23 July 2018 5:52 PM IST
दिल्ली पब्लिक आईटीआई खोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को किया सम्मानित,और बताई कॉलेज की खूबियां
x
संस्थान में प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है। संस्थान में सुसज्जित प्रयोगशालाएं,प्रशिक्षित अनुदेशक मौजूद है । अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शुल्क में छूट प्रदान की गयी है।
गाज़ियाबाद : दिल्ली पब्लिक आईटीआई खोड़ा में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस को दिल्ली पब्लिक आईटीआई एसोशिएसन के अध्यक्ष बी.एस.तोमर ने सम्बोधित करते हुए बताया कि आईटीआई के विभिन्न कोर्सों में इस समय प्रवेश चल रहे है।
इस बार सरकार द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। 10 वी पास छात्र-छात्राओं द्वारा 2 वर्ष का आईटीआई का कोर्स पूर्ण करने पर उन्हें 12 वी कक्षा के समकक्ष ,तथा 8 वी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं द्वारा 2 वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने 10 वी के समकक्ष माना जायेगा। जिसके आधार पर वो आगे की पढ़ाई भी कर सकते है। और छात्रों को आईटीआई प्रशिक्षित के सभी लाभ मिलेंगे।
आईटीआई में sc -st ,obc ,अल्पसंख्यकों के लिए छात्रवृत्ति -शुल्क प्रतिपूर्ति की सुबिधा उपलब्ध है । संस्थान में प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है। संस्थान में सुसज्जित प्रयोगशालाएं,प्रशिक्षित अनुदेशक मौजूद है । अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शुल्क में छूट प्रदान की गयी है।
आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण,अंग्रेजी स्पीकिंग,सॉफ्ट स्किल, आदि सभी का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इसके अतिरिक्त यहाँ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM )एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY )के अंतर्गत पूर्णतया निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। तथा छात्र-छात्राओं को 2 सेट वर्दी,पुस्तकें मुफ्त प्रदान की जाती है। सभी छात्रों हेतु कंप्यूटर ट्रेनिंग, सॉफ्ट स्किल ,की ट्रेनिंग दी जाती है। तथा सभी को रोजगार में स्थापित कराने हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है।
संस्थान में इलेक्ट्रीशियन,फिटर,डीजल मैकेनिक,वेल्डर,ड्राफ्ट्समैन,(सिविल -मैकेनिक ) आदि ट्रेडों में इस समय प्रवेश चल रहे है।

रिपोर्ट: राम अवध भगत
Next Story