गाजियाबाद

प्रयास एक आशा द्वारा महिला दिवस पर सैनेटरी नैपकिन का वितरण

Shiv Kumar Mishra
8 March 2021 11:42 AM GMT
प्रयास एक आशा द्वारा महिला दिवस पर सैनेटरी नैपकिन का वितरण
x

इंदिरापुरम, गाजियाबाद। महिला दिवस के अवसर पर आज प्रयास एक आशा संस्था द्वारा शक्ति खंड-4, ज्ञान खंड-1-4, मकनपुर गांव, न्याय खंड-3, सेंट थामस स्कूल के समीप, पानी की टंकी के पास, अभय खंड-3 में मदर डेयरी के पीछे एवं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार तथा कोंडली स्थित झुग्गी बस्तियों में जगह-जगह कैम्प लगाकर महिलाओं में सैनेटरी नैपकिन के पांच सौ पैकेट का वितरण किया गया।

साथ ही संस्था की टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का जन जागरूकता अभियान के तहत प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अभियान में संस्था की प्रमुख जयश्री सिन्हा, स्वाति रूपम, श्रुति गुप्ता, स्मृति अनुपम, शालिनी घोष,शुभम माथुर, सुशील कुमार,वंदना उप्रैती, रिचा सहाय आदि संस्था के ट्रस्टी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी प्रमुख रूप थी।

इस अवसर पर श्रीमती जयश्री सिन्हा द्वारा संस्था के इन कार्यों में पर्यावरणविद श्री ज्ञानेन्द्र रावत, समाज सेवी श्री प्रशांत सिन्हा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री भगवान सिंह,पर्यावरण प्रेमी श्री आशीष शर्मा व श्रीमती श्वेता कंचन के सहयोग की सराहना की।

Next Story