Archived

पूर्व पार्षद हाजी हारुन हत्याकांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सहित दो शूटर गिरफ्तार

पूर्व पार्षद हाजी हारुन हत्याकांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सहित दो शूटर गिरफ्तार
x
गाज़ियाबाद: जिले की क्राइम ब्रांच की पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और एसपी सिटी आकाश तोमर के निर्देशन में लिंक रोड की पुलिस ने अपनी टीम के साथ दो शातिर शूटरों और एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सितम्बर महीने में हुई पूर्व निगम पार्षद हाजी हारून हत्या की घटना का पर्दाफाश किया है.

आपको बता दें कि सितम्बर महीने की 14 तारीख को पार्षद हाजी हारून पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना के बाद हत्या का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था. शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कौशाम्बी बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा इस घटना शामिल मुख्य सरगना भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार शूटरों के नाम हृदेश गुज्जर पुत्र अजीत सिंह व यासीन पुत्र उमर मोहम्म्द हैं. तीसरे का नाम हाजी फ़िदा हुसैन है. पूछताछ के दौरान हृदेश ने बताया कि वह यासीन का साथी है, दोनों ने 14 सितम्बर को हाजी हारून की हत्या यासीन के ही रिश्तेदार हाजी फ़िदा हुसैन के कहने पर की थी. यासीन ने अपने बयान में बताया कि घटना से कुछ दिन पहले हाजी फ़िदाहुसैन पर कुछ लोगों ने गोली चलवाई थी जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था.

यासीन को शक था यह गोली हाजी हारून ने ही चलवाई है. इसी शक में यासीन ने साथी हृदेश के साथ मिलकर हाजी हारून की गोलियों से हत्या कर दी थी. पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.


Next Story