गाजियाबाद

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच है अन्न महोत्सव- रानिता सिंह

सुजीत गुप्ता
5 Aug 2021 10:58 AM GMT
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच है अन्न महोत्सव- रानिता सिंह
x

गाजियाबाद। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री निशुल्क वितरण योजना के अंतर्गत गरीब और बेसहारा लोगों को अनाज वितरित किया गया। इस संबंध में पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सरकारी अनाज की दुकानों पर निशुल्क वितरण करने के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा के पदाधिकारी एवं मंत्री सहित सरकारी अमला नजर आया।

इस संबंध में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह ने बताया कि नीलम धर्म कांटा सैन विहार शांति नगर,राशन डीलर विकास एवं सैन विहार गली नंबर 3 राशन डीलर गीता वर्मा की दुकानों पर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। सभी कार्ड धारक लोगों ने अपने कोटे का राशन प्राप्त किया। साथ ही इस मौके पर सभी को बताया गया कि किस तरह देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब बेसहारा लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं।

श्रीमती सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे निचली पायदान पर खड़े लोगों को सबसे अधिक वरीयता दी गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में गरीबों के लिए काम किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि गरीबी हटाई जाए जबकि पिछले 70 सालों में देश में गरीबों को हटाया जा रहा था। ऐसे में पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्च स्तरीय कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है। साथ ही गरीबों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

इस मौके पर राशन कार्ड धारक रेनू देवी, मंजू, आसमा बेगम, रूपा देवी आदि बहनों ने प्रधानमंत्री योजना जिसको आज पूरे उत्तर प्रदेश में अन्न महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख रूप से रनिता सिंह महानगर उपाध्यक्ष, अनुराधा महापात्र महानगर कार्यकारिणी सदस्य, रेनू राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।


Next Story