गाजियाबाद

पूर्व विधायक के हिस्ट्रीशीटर भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

Shiv Kumar Mishra
27 May 2020 5:37 AM GMT
पूर्व विधायक के हिस्ट्रीशीटर भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
x
पुलिस की मानें तो जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर और मृतका के बीच पिछले लंबे समय विवाद चल रहा था।...

गाजियाबाद :मुरादनगर बसपा के पूर्व विधायक वहाब चौधरी के हिस्ट्रीशीटर भाई आसमोहम्मद की पत्नी की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मामले में हत्यारोपित और कारण की जांच में जुटी है। वारदात के पीछे पुलिस किसी करीबी को मानकर चल रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की मानें तो जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर और मृतका के बीच पिछले लंबे समय विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मृतका के स्वजन का मुरादनगर पहुुंचने का इंतजार किया जा रहा है। मुरादनगर थानांतर्गत कोट मोहल्ला निवासी वहाब चौधरी बसपा के पूर्व विधायक है। जिस परिसर में पूर्व विधायक रहते है। उसी परिसर में उनके भाइयों के आवास है। मंगलवार देर रात छोटे भाई आसमोहम्मद की पत्नी गुलफसा उर्फ मोटी घर के अंदर थी। इसी बीच फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान कुछ लोग मकान परिसर बाहर की ओर भागते हुए नजर आए। अंदर जाकर देखा तो गुलफसा कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी।

शहर में मचा हड़कंप

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने स्वजन के साथ मिलकर घायल स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने से शहर में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर आसमोहम्मद का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह अपने बच्चों के साथ मायके जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद चली गई थी। पिछले सप्ताह ही वह वापस मुरादनगर आई थी। संभावना है कि हिस्ट्रीशीटर द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दो लोग भागते भी नजर आ रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आस मोहम्मद को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद संबंधित उन्हें जानकारी है। महिला की मौत कैसे हुई इस बावत उन्हें जानकारी नहीं है।


Next Story