Archived

गाजियाबाद के होटल रेडिसन में जर्मन नागरिक से छेड़छाड़, मामला दर्ज आरोपी की तलाश

गाजियाबाद के होटल रेडिसन में जर्मन नागरिक से छेड़छाड़, मामला दर्ज आरोपी की तलाश
x
एनसीआर के पांच सितारा होटल में एक जर्मन नागरिक के साथ छेडछाड़ का मामला समाने आया है.
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के कौशांबी इलाके में एक जर्मन नागरिक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जर्मन नागरिक ने पांच सितारा रेडिसन हाेटल में छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है. इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि होटल के सेल्‍स मैनेजर ने नागरिक के साथ अश्‍लीलता और छेड़छाड़ की है.
पुलिस के मुताबिक पीड़ित जर्मन नागरिक नोएडा स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. उनकी शिकायत के बाद होटल प्रबंधन ने आरोपी सेल्‍स मैनेजर को निलंबित कर दिया है. फिलहाल मामला दर्ज करने के बाद इंदिरापुरम पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक जर्मन नागरिक होटल रेडिसन ब्लू के कमरा नंबर 409 में ठहरे थे. मंगलवार शाम होटल मैनेजर पवन जोशी की ओर से उन्हें एक मेल मिला, जिसमें उनसे होटल का कमरा खाली करने के बारे में पूछा गया था. पीड़ित ने मेल कर बताया कि वह 4 मई को जर्मनी लौटेंगे. 4 मई को म्यूनिक-जर्मनी जाने के लिए फ्लाइट है.
पीड़ित का आरोप है कि मेल का जवाब देने के बावजूद पवन उनके रूम में घुस आए और कमरा खाली करने की बात कहने लगे. पीड़ित के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा और उनके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की. किसी तरह से अपना बचाव कर वे होटल के रिसेप्शन पहुंचे और मामले की शिकायत की.
पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी से बख्श देने की गुहार लगाई और आगे कभी इंडिया नहीं आने और मामले की जानकारी अपने बॉस को देने की बात कही, लेकिन आरोपी लगातार उससे छेड़छाड़ करता रहा. पीड़ित ने कहा है कि उनके साथ जुल्म हुआ है. इस पर वह तत्काल कार्रवाई और न्याय चाहता है. सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर होटल मैनेजर पवन जोशी के खिलाफ धारा-294 और 323 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी.
Next Story