Archived

गाजियाबाद: डांस टीचर ने 12वीं की छात्रा के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, एसएसपी ने दिखाई सख्ती आरोपी को भेजा जेल

गाजियाबाद: डांस टीचर ने 12वीं की छात्रा के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, एसएसपी ने दिखाई सख्ती आरोपी को भेजा जेल
x
ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में टीचर ओर स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। डांस टीचर ने डांस सीखने आई नाबिलिग छात्रा से पहले रेप किया ओर रेप का वीडियो बना अपने माता पिता के साथ मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल कर लाखो रुपये ऐंठ लिए।


दिल्ली के पास गाजियाबाद के साहिबाबाद से गुरु शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने की खबर सामने आई। साहिबाबाद के पाश इलाके राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक लड़की ने घर पास रह रहे रुद्र घोष से डांस सीखने जाती थी और उसी दौरान टीचर ने उस नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना उसका गन्दा वीडियो भी बना लिया और उसे वीडियो वायरल करने का भय दिखा कर उससे घर से चोरी कर मोटी रकम ऐंठता रहा। लगातार पैसे गायब होते देख परिवार ने इस ओर ध्यान दिया मगर कुछ पता नही चला परिवार को घटना का पता पड़ोसी से चला क्योकि छात्रा ने अपने पड़ोसी के ड्राइवर से भी रुपये उधार मांगे जिसकी शिकायत उसने लड़की के परिवार से की ओर सारा मामला सामने आया जिसके बाद घर वालो ने लड़की से जब पूछा तो जो सच लड़की ने बताया उसे सुन मा बाप के पैरों तले की जमीन निकल गयी। और मामले को थाने दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए डांस टीचर रुद्र घोष सहित उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गए है।


इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गाजियाबाद: डांस टीचर ने 12वीं की छात्रा के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो,डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्यवाही की जायेगी।
Next Story