Archived

गाजियाबाद : पुलिस अभिरक्षा से फरार 15 हजार रु.का इनामी गैंगस्टर बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

Arun Mishra
19 July 2018 4:13 PM IST
गाजियाबाद : पुलिस अभिरक्षा से फरार 15 हजार रु.का इनामी गैंगस्टर    बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
x
पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त ज्ञानसिंह उर्फ ज्ञानी को थाना कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया?

गाजियाबाद : जनपद गाजियाबाद पुलिस को आज एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त ज्ञानसिंह उर्फ ज्ञानी को थाना कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, थाना प्रभारी कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सूचना प्राप्त हुई कि बीती 11 जुलाई को माननीय न्यायालय एसीजेएम फर्स्ट महोदय के यहां से पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त ज्ञानसिंह उर्फ ज्ञानी जिस संबंध में थाना कविनगर पर मु.अ.सं.1389/2018 धारा 223,224 IPC मैं अभियोग पंजीकृत हुआ था जो आज दिनांक 19/07/2018 को न्यायालय के गेट पर मय असलाह के खड़ा है.

इस सूचना पर थाना प्रभारी कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा थाने से SSI हिंदवीर सिंह के नेतृत्व में SI प्रजेंत त्यागी का.अरुण कुमार का.नसीम अहमद का.ब्रह्मजीत का.योगेश शर्मा को टीम बनाकर गिरफ्तारी हेतु लगाया गया कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग कर हापुड़ चुंगी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया. अभिरक्षा से फरार हुए अभियुक्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद महोदय द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 15000 का पुरस्कार घोषित किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना लोनी मैं करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है.

रिपोर्ट : अरुण मिश्रा

Next Story