Archived

गाजियाबाद में तेज बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिरी, 1 लड़की की मौत, 2 बच्चे घायल, पुलिस राहत कार्य में जुटी

गाजियाबाद में तेज बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिरी, 1 लड़की की मौत, 2 बच्चे घायल, पुलिस राहत कार्य में जुटी
x

गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की शहीदनगर पुलिस चौकी इलाके में एक मकान की छत तेज बारिश के चलते भरभरा कर गिर गयी. जैसे ही घटना की सूचना चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष को मिली. तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए.


मिली जानकारी के मुताबिक शहीदनगर की गफ्फार कालौनी निवासी अंजली की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए. जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है. इलाकाई पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य जारी कर दबे लोंगों को बाहर निकाला.


पुलिस की तत्परता की गाजियाबाद में अब चर्चा होने लगी है. जिस तरह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है. गाजियाबाद पुलिस ने इस मौके पर एडवाइजरी भी जारी की है. कमजोर और जर्जर पुराने मकानों में न रहे, ताकि आप सुरक्षित रहें. आपका जीवन अमूल्य है.

Next Story