Archived

गाजियाबाद के नामी गिरामी स्कूल का मामला, आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ वैन ड्राइवर करता था छेड़छाड़

गाजियाबाद के नामी गिरामी स्कूल का मामला, आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ वैन ड्राइवर करता था छेड़छाड़
x
गाजियाबाद: इंदिरापुरम इलाके के नामी गिरामी प्रेसिडियम स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है. जिस प्राइवेट वैन से उसके पिता उसे स्कूल भेजते थे, उसी वैन के ड्राइवर ने छात्रा से छेड़छाड़ की है. आरोपी ड्राइवर अनिल निषाद को पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इस पूरे मामले में स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की गई है हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक स्कूल की तरफ से कोई गलती सामने नहीं आई है. वैन छात्रा के परिवार द्वारा लगाई गई थी. इस बात की भी जांच की जा रही है कि वैन के ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं हुआ था.
क्या था मामला
ये पूरी घटना उस समय हुई जब आज सुबह छात्रा स्कूल में पहुंची थी. तभी उसकी तबीयत खराब होने लगी और वह उसी वैन से वापस अपने घर की तरफ चल पड़ी. इंदिरापुरम इलाके की ही रहने वाली छात्रा का आरोप है कि रास्ते में ड्राइवर ने वैन का दरवाजा लॉक कर दिया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा. छात्रा ने शोर मचाया और किसी तरह से वैन का शीशा खोल दिया और बाहर आ गई. बच्चे की जान भी जाते-जाते बची. इसके बाद मौके से ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया.

आपको बता दें कि इतनी हाय तौबा के बाबजूद गाजियाबाद के स्कूलों में आज भी कोई बदलाब नहीं आया है. बीते महीने एक बच्चे की मौत के बाद जब स्कूल प्रसाशन चुप रह जाता है और जिला प्रसाशन उस मामले को दबाने का प्रसास साथ साथ करता है तो इन घटनाओं पर विराम कैसे लगेगा. हालांकि इस मामले में दिखाई गई तत्परता इन्हीं सब बातों का परिणाम है.
Next Story