Archived

गाजियाबाद जहरीली शराब: कई पुलिसकर्मी सस्पेंड, सीएम योगी घटना से नाराज

गाजियाबाद जहरीली शराब: कई पुलिसकर्मी सस्पेंड, सीएम योगी घटना से नाराज
x
गाजियाबाद में जहरीली शराब पीकर चार लोंगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
गाजियाबाद के खोड़ा कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन. इंस्पेक्टर खोड़ा और चौकी इंचार्ज समेत 20 पुलिसकर्मियों पर को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.

खोड़ा के शंकर विहार कालौनी में जहरीली शराब पीने से पांच लोंगों की हालत बिगड़ गई. चार लोंगों की अब तक मौत हो चुकी है और एक आदमी का अभी इलाज चल रहा है. यह बात क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम ने बताई. उन्होंने कहा कि एक मृतक ने खाली पेट शराब पि थी जिसे सुबह मृत पाया गया. जबकि दो लोगों की और उसी मोहल्ले में इसी शराब का सेवन कर मौत हो गई. दो लोंगों को अस्पताल भेजा गया जिनमे एक आदमी ने और दम तोड़ दिया जबकि एक का इलाज अभी चल रहा है.

उन्होंने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह ने इस घटना सख्त कार्यवाही करते हुए खोड़ा थाना इंचार्ज और सम्बंधित चौकी इंचार्ज समेत सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया . इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जताई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गाजियाबाद में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना को दुखद बताते हुए गंभीरता से लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए घटना की प्रभावी जांच व दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दिए.
Translate from Hindi
Next Story