Archived

गाजियाबाद पुलिस का चोरों पर कहर जारी, 14 वाइक और 5 स्कूटी समेत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

DEEPAK GUPTA
19 Jun 2018 6:11 PM IST
ips vaibhav krashna
x
ips vaibhav krashna

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में थाना कविनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक और स्कूटी चोरो को गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार 18 जून को समय करीब 11 बजकर 55 मिनट पर मननधाम रोड 16 मंजिला चौराहे के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान के स्कूटी तथा एक यामा ऍफ़ जेड पर सवार चार युवको को रोका .रोकने के बाद कागज तलब करने पर शक होने पे शक्ति से पूछताछ करने पर एक अभियुक्त जिसका नाम रवि है ने बताया की ये दोनों वाहन चोरी के है.रवि ने बताया की ये स्कूटी उसने अपने एक साथी अंकुर के साथ मिलकर 15-20 दिन पहले एक व्यक्ति से तमंचे से वार करके गाजियाबाद के ही शास्त्रीनगर से छीनी थी.और एक बाइक हौंडा लिवो को जल्दी बाजी में वहीँ छोड़ आये थे.




पुलिस के मुताबिक हौंडा लिवो बाइक पकडे गए अभियुक्तों ने इंद्रापुरम के आदित्य मॉल से करीब एक माह पहले चुराई थी.पकडे गए अभियुक्तों के बताये अनुसार पुलिस ने जीडीए बिल्डिंग के पास एक खाली पड़े प्लाट से 4 स्कूटी तथा 13 बाइक और बरामद की.तथा वह वाहनों की निगरानी कर रहे दो युवको में से एक युवक जिसका नाम कुलदीप है को गिरफ्तार किया और दूसरा युवक मौके से फरार हो गया.


पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया की उनका 6 लोगो का ग्रुप है तथा वे दिल्ली एनसीआर से वाहनों को लूटकर उनकी नंबर प्लेट को बदल देते है और किसी सही ग्राहक को फंसाकर उसे बेंच देते है.और अब तक ये लोग करीब 150 दो पहिया वाहनों को चुराकर मेरठ तथा हापुड़ में कबाड़ियों को बेंच चुके है.पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 14 बाइक तथा 5 स्कूटी के अलावा 2 तमंचे कारतूस तथा 3 चाकू भी बरामद किया है.तथा फरार युवक की तलाश जारी है.

Next Story