गाजियाबाद

गाजियाबाद पुलिस ने NCR क्षेत्र में लूटपाट करने वाले 4 शातिर अभियुक्त मुठभेड़ के बाद किए गिरफ्तार

Special Coverage News
19 Oct 2019 7:42 PM IST
गाजियाबाद पुलिस ने NCR क्षेत्र में लूटपाट करने वाले 4 शातिर अभियुक्त मुठभेड़ के बाद किए गिरफ्तार
x
पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 32 मोबाइल मोटरसाइकिल एवम अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड के बाद 4 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। जोकि एनसीआर सहित गाजियाबाद में रैकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे।पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 32 मोबाइल मोटरसाइकिल एवम अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस गिरफ्त में खड़े ये हैं बदमाश पंकज, अजय,मोनू ओर योगेश ये चारों की शातिर प्रव्रत्ति के बदमाश हैं और लोगो के साथ मोबाइल,चैन,पर्स आदि जैसी लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे।इस गैंग का सरगना पंकज है जोकि दिल्ली के थाना मानसरोवर पार्क 80 लाख की लूट में जेल भी जा चुका है।

ये गैंग बड़े ही शातिराना तरीके से लोगो की रैकी कर सुनसान जगह पर अकेले में हथियारों के बल पर आतंकित कर लूट कि वारदात को अंजाम दिया करते थे।इंदिरापुरम पुलिस ने इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया और इनसे लूटे गए मोबाइल बाइक एवम अवैध असलाह भी बरामद किया गया।

Next Story