Archived

गाजियाबाद पुलिस ने अभिरक्षा से सज़ायाफ्ता अभियुक्त सन्नी को फरार कराने में खास भूमिका निभाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने अभिरक्षा से सज़ायाफ्ता अभियुक्त सन्नी को फरार कराने में खास भूमिका निभाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार
x

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों एवं सहयोगियो की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर आकाश तोमर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निर्देशन में थाना प्रभारी कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सूचना मिली कि न्यायालय ग़ाज़ियाबाद से पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त सन्नी को फरार करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले मनोज पुत्र सतपाल निवासी बम्हैटा तथा उसके तीन अन्य साथी मनोज के घर बम्हैटा में इकट्ठे होने वाले हैं.


जिस संबंध में थाना कविनगर पर मु.अ.सं.1436/2018 धारा 223,224 IPC मैं अभियोग पंजीकृत है. इस सूचना पर थाना प्रभारी कविनगर प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा SI प्रजंत त्यागी के नेतृत्व में सिपाही अरुण कुमार सिपाही नसीम अहमद सिपाही ब्रह्मजीत सिपाही चंद्रशेखर सिपाही सुमित कुमार एवं बीटा टीम की एक टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु लगाया गया.


पुलिस टीम द्वारा को मनोज को उसके घर बम्हैटा से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने बताया हम लोगों ने को न्यायालय से मनोज द्वारा सनी को बाइक पर बिठाकर भगाने में सहयोग किया था. हम लोगों ने उसको आर्थिक सहयोग भी किया था और वह हमारे पास एक रात रुक कर पता नहीं कहां चला गया.

Next Story