गाजियाबाद

गाजियाबाद पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी करने वाले किए गिरफ्तार

Arun Mishra
1 Feb 2021 8:02 AM GMT
गाजियाबाद पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी करने वाले किए गिरफ्तार
x
अभियुक्त फेक प्रोफाइल बनाकर मैट्रिमोनियल साइट से लोगों का प्रोफाइल लेकर उनसे संपर्क करके उन्हें ठगा करते थे।

गाजियाबाद के कोतवाली पुलिस ने पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किये है। पांचों शातिर मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से लोगों से संपर्क करके उन्हें ठगा करते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक नाइजीरियन भी है।

गाजियाबाद पुलिस ने आपरेशन 420 चलाया हुआ है। गाजियाबाद पुलिस से वैज्ञानिक महिला ने ठगी की शिकायत करी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्त फेक प्रोफाइल बनाकर मैट्रिमोनियल साइट से लोगों का प्रोफाइल लेकर उनसे संपर्क करके उन्हें ठगा करते थे।

पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से ठगी करने वाले नाइजीरियन व्यक्ति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों शातिर करोड़ो रूप की ठगी को अंजाम दे चुके है।

Next Story