
Archived
गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकार अनुज चौधरी का छठा हमलावर भी किया गिरफ्तार
शिव कुमार मिश्र
19 April 2018 5:23 PM IST

x
गाज़ियाबाद के कविनगर के थाना क्षेत्र में बीते 8 अप्रैल को रजापुर में वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी पर हमला करने वाले छठे (6) आरोपी बबलू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बबलू ही हमलावरो को गाड़ी में लेकर फरार हुआ था.
बब्लू कविनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रह चुका है. बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर AK 47 से हमला कराने वाले शेखर का छोटा भाई है बबलू. जेल से शेखर चौधरी ने पत्रकार अनुज चौधरी की हत्या की साजिश रची थी जो नाकाम हो गई. फिलहाल पुलिस ने छठे अभियुक्त को भी जेल भेज दिया.
Next Story




