
Archived
गाज़ियाबाद: साहिबाबाद इलाके में राम मनोहर लोहिया पार्क के पास बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी पकड़ा
शिव कुमार मिश्र
12 Dec 2017 1:26 PM IST

x
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार
गाज़ियाबाद के साहिबाबाद इलाके में राम मनोहर लोहिया पार्क के पास एनकाउंटर हुआ है। बदमाशो और पुलिस के बीच गोली चली है और मुश्ताक नाम के बदमाश को गोली लगी है जिस पर 25 हज़ार का इनाम था। मुश्ताक के 3 साथी फरार हो गए हैं और एक सिपाही सचिन घायल हुए है। मुश्ताक पर बीते दिनों शालीमार गार्डन में बिल्डर एस पी सिंह की हत्या का आरोप था। वो आज स्विफ्ट कार से यहां आया था।
आपको बता दें कि बीते दिनों शालीमार गार्डन में एसपी सिंह नाम के एक बिल्डर की इसलिए हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसने बदमाशों को रंगदारी देने से इंकार कर दिया था। तब से ही पुलिस इस मामले के आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात पुलिस डीएवी स्कूल के पास राम मनोहर लोहिया पार्क के सामने जब चैकिंग कर रही थी। उस दौरान पुलिस को एक स्विफ्ट गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इस स्विफ्ट गाड़ी में बदमाश थे।
पुलिस ने उन्हें रोका तो मुस्ताक और उसके साथियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। जिसमें मुस्ताक को पैर में दो गोलियां लगी हैं। मुश्ताक़ को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए हैं। पूरे इलाके में कॉन्बिंग लगातार जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि मुस्ताक की गिरफ्तारी के बाद कई और मामले सुलझ जाएंगे।
मुस्ताक पर यूपी पुलिस ने ₹25000 का इनाम रखा हुआ था। वही घायल कांस्टेबल सचिन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मुस्ताक से एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मौके की तस्वीरें आप देखेंगे तो मौके पर पिस्टल पड़ी हुई है। और वह स्विफ्ट गाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है जिसमें बदमाश सवार थे।
Next Story




