
गाजियाबाद पुलिस ने किया बड़ा फेरबदल, सीओ इंदिरापुरम बदले तो कई नए थानाध्यक्ष किये नियुक्त

गाजियाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव क्रष्ण ने जिले की कानून व्यवस्था को सुद्र्ण करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया. एसएसपी ने बीते दिन दो थाना प्रभारी सस्पेंड किये थे जिनके इलाके में सरिया का अवैध कारोबार होता था. यह खुलासा खुद एसएसपी ने किया था.
एसएसपी ने इंदिरापुरम सर्किल के क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान को मोदीनगर सर्किल में नियुक्त किया है. तो मोदीनगर सर्किल के क्षेत्राधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) रवि कुमार को इंदिरापुरम सर्किल का चार्ज दिया है.
एसएसपी ने खोड़ा , कविनगर , विजयनगर और भोजपुर के थानाध्यक्ष भी बदले है. खोड़ा की कमान पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को दी है, जबकि कविनगर की कमान पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी को दीगई है. विजयनगर का चार्ज भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्रवर को दिया है. भोजपुर का थाना प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना लोनी ज्ञानेश्वर बौद्ध को बनाया है.




