Archived

गाजियाबाद पुलिस ने किया चोरी का करोड़ों का माल किया बरामद

गाजियाबाद पुलिस ने किया चोरी का करोड़ों का माल किया बरामद
x
गाजियाबाद जिले में रविवार को पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 102 ई-रिक्शा के साथ दर्जनों बैटरियां भी बरामद की हैं. बरामद बैटरियां रिलायंस जियो के मोबाइल टॉवर से चुराई गई हैं. पुलिस की मानें गिरोह के बदमाश दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ और अहमदाबाद तक बैटरियों की चोरी को अंजाम देते थे.
एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने कहा कि रिलायंस जियो की तरफ से टॉवर से बैटरियां चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. बताया जाता है पुलिस को लंबे समय से गिरोह की तलाश थी. गिरोह के सदस्य टॉवर से चुराई गईं बैटरियों का इस्तेमाल किराए पर चलाने वाले ई-रिक्शा में इस्तेमाल करते थे.
महेंद्रा सिक्युरिटी इंचार्ज ने दिए एक बयान में बताया कि रिलायंस टॉवर की सिक्योरिटी का जिम्मा महेंद्रा सिक्योरिटी सर्विस के पास है. उनके मुताबिक गिरोह अब तक जियो टॉवरों से 3000 से अधिक बैटरियां चोरी हो चुकी है. महेंद्रा सिक्युरिटी इंचार्ज ने बताया एक बैटरी की कीमत करीब 2 लाख रुपए है.


Next Story