
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद पुलिस की बड़ी...
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, तीन शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर महिला के साथ मिल कर करते थे ऑटो में बैठा कर लूट

गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने गैंगस्टर सहित तीन शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 12 दोपहिया वाहन और अवैध असला बरामद किया है। ये लोग ऑटो में बैठकर सवारियों के साथ लूट की घटनाये भी किया करते थे। इनके साथ इनकी एक महिला मित्र भी लूट की घटनाओ में शामिल रहती थी जो अभी फरार है।
पुलिस गिरफ्त में खड़े यह तीनों बड़े ही शातिर वाहन चोर राजा गैंग के लुटेरे हैं। इनके नाम राजा उर्फ अरबाज , विशाल यादव और प्रभु दयाल है। यह तीनों दिल्ली एनसीआर में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। पहले यह रेकी किया करते थे और बाद में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन तीनों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया और इनके कब्जे से एक दर्जन दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए बदमाशों में से राजा और विशाल यादव पहले भी जेल जा चुके हैं। इनके द्वारा दिल्ली एनसीआर में ऑटो में सवारियों को बैठा कर लूटपाट की दर्जनों घटनाएं करना भी बताया गया है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि यह बड़े ही शातिर बदमाश है इनकी एक महिला मित्र पहले ऑटो में बैठती है जिसके बाद सवारियों को यह भरोसा हो जाता था कि यह लोग सही है और उसके बाद ऑटो में सवारियों को बैठाकर यह सुनसान इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया करते हैं । हालांकि अभी महिला मित्र फरार हैं जिसकी पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है । वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में अब दिल्ली पुलिस भी गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है।
वहीं राजा खुद बयाँ कर रहा है कि उसका गैंग 150 से ज्यादा वारदातो को अपनी इस महिला साथी ओर दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर अंजाम दे चुका है ओर ये सारी वारदाते महज शौक पूरे करने के लिए किया करता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंदिरापुरम थाना प्रभारी दीपक शर्मा ,अंजनी कुमार, शरद कांत शर्मा,सुनील कुमार, प्रमोद यादव,राजकुमार, योगेंद्र सिंह आदि शामिल थे। अपराधियों के पास से लगभग एक दर्जन बाइक, तमंचा मय कारतूस एवं चाकू बरामद किया गया है।
बता दें कि बीते सप्ताह इंदिरापुरम पुलिस का कार्य काफी सराहनीय रहा है। बारह घंटे में बाप बेटी को सकुशल अपहर्ता से मुक्त करा अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एक महिला को उसके बच्चे को गायब करने के बाद उस पांच वर्षीय मासूम को सकुशल रिहा करा आरोपियों को जेल भेजा।




