
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश!

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण व एसपी सिटी आकाश तोमर द्वारा की गयी प्रेसवार्ता में खुलासा किया. ये बड़ी कामयाबी थाना सिहानी गेट, थाना साहिबाबाद व थाना इंदिरापुरम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया. जिसमें कुल मिलकर सात शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 11 लग्जरी गाड़ियां 5 दो पहिया वाहन व 17 मोबाईल और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं.
जिसमें थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को 4 लग्जरी कार सहित गिरफ्तार किया गया. थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को 7 लग्जरी कार समेत गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना इंदिरापुरम पुलिस ने 2 अभियुक्तों को चोरी के 5 दोपहिया वाहन 17 मोबाइल फोन 2 लैपटॉप एवं अवैध शस्त्र मय कारतूस 1000 रु. नगद के साथ गिरफ्तार किया गया.इस प्रकार कुल 7 अभियुक्त 11 लग्जरी गाड़ियां 5 मोबाइल व 2 लैपटॉप एक अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये हैं.




