गाजियाबाद

गाजियाबाद : ट्रक ने दो ऑटो और बाइक को रौंदा, दो लोगों की मौत

Shiv Kumar Mishra
30 July 2022 4:54 AM GMT
गाजियाबाद : ट्रक ने दो ऑटो और बाइक को रौंदा, दो लोगों की मौत
x

गाजियाबाद। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे भीषण हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दस से ज्यादा घायल हो गए। हादसे की वजह ट्रक चालक का बैक गियर लगाकर ट्रक को उल्टा दौड़ाना रहा। पीछे आ रहे दो ऑटो और एक बाइक को ट्रक रौंदता हुआ चला गया। पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इसके लिए ऑटो को काटा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक से कूदकर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक फ्लाईओवर पर तेजी से चल रहा था। उसके पीछे ही कई वाहन चल रहे थे। ड्राइवर ने अचानक बैक गियर लगा दिया। ट्रक ढलान पर था, इसलिए रफ्तार बहुत ज्यादा रही। पीछे चल रहे वाहन इसकी चपेट में आ गया। पहले ट्रक से ऑटो रौंदा गया। इसके बाद ऑटो के पीछे आ रही बाइक और एक और ऑटो को रौंदते हुए ट्रक फ्लाईओवर की दीवार पर जाकर रुका। राहगीरों ने पास में चेकिंग कर रहे पुलिसवालों को बताया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत बहुत गंभीर बताई गई है। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें घायल फंस गए थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Next Story