
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद: जन्मदिन...
गाजियाबाद
गाजियाबाद: जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल...
Shiv Kumar Mishra
1 July 2022 9:10 AM IST

x
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को खोड़ा थाना क्षेत्र से कुछ युवकों का जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो करीब 15 सेकेंड का है। इसमें 15-20 लोग केक काटकर जश्न मना रहे हैं जबकि नीले रंग की टीशर्ट पहने युवक हथियार ऊपर की तरफ से फायरिंग करता है।
सोशल मीडिया पर अजीत नाम के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है जो यूपी पुलिस, गाजियाबाद और अन्य अधिकारियों को वीडियो टैग की किया है। पुलिस अभी तक हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खोड़ा प्रभारी को जांच के बाद सत्यता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। बता दें कि इससे पहले खोड़ा की ही आरती नाम की महिला का हथियारों के साथ प्रदर्शन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Next Story




