Archived

गाजियाबाद के एसएसपी कृष्ण का चला चक्र, चार फर्जी सीबीआई अधिकारी भेजे जेल

DEEPAK GUPTA
22 Jun 2018 3:32 PM IST
आईपीएस वैभव कृष्ण
x
आईपीएस वैभव कृष्ण

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण द्वारा अपराधियों की खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है.जिस प्रकार पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं तथा लगातार अपराधी पकडे जा रहे हैं.उससे पुलिस अपराधियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही हैं.

खबर के मुताबिक हाल में गाजियाबाद पुलिस द्वारा 4 फर्जी सीबीआई अधिकारियों के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है.गिरफ्तार चारों अभियुक्तों का नाम क्रमशः विशाल,विवेक,राहुल और संदीप है तथा चारो अभियुक्त गैंग बनाकर सीबीआई के नाम पर ठगी किया करते थे.चारो अभियुक्त में से 2 मंगोलपुरी दिल्ली तथा 2 ग्राम भोवापुर इंद्रापुरम गाजियाबाद के निवासी हैं.



पुलिस के मुताबिक ये चारो युवक बेरोजगार लोगो को सीबीआई में भर्ती कराने के नाम पर तथा उनको फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करके पैसे ठगा करते थे. इसके अलावा ये लोग सीबीआई के अधिकारी बनकर फर्जी चेकिंग और दबिश देने का काम भी करते थे.पुलिस ने चारों अभियुक्तों को सम्राट होटल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है.


एसएसपी वैभव कृष्ण केअनुसार पुलिस को किसी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक गैंग फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोनी क्षेत्र में दबिश डालने जा रहे हैं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारो अभियुक्तों को स्कॉर्पियो समेत सम्राट होटल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने बताया की वे नकली सीबीआई अधिकारी बनकर दबिश डालने जा रहे थे.पुलिस ने चारो अभियुक्तों के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी,एक लैपटॉप,दो सीबीआई मोहर,ज्वॉइनिंग लेटर,सीबीआई से सम्बंधित फर्जी कागजात और सीबीआई के फर्जी आईडी कार्ड बरामद किये हैं.इन चारो के पास से बरामद गाडी किराये पे ली गयी थी.


Next Story