
गाजियाबाद पुलिस ने मर्डर केस में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में पुलिस द्वारा विक्रांत उर्फ़ विक्की नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक ग्राम रईसपुर गाजियाबाद का रहने वाला है. एसपी सिटी आकाश तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की अभियुक्त विक्की एक मर्डर केस में वांछित चल रहा था तथा 11 जून सोमवार को पुलिस को अभियुक्त की किसी मुखबिर द्वारा कोलंबिया हॉस्पिटल के पास होने की खबर मिली.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने तत्कालीन कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ अभियुक्त विक्की को कोलंबिया हॉस्पिटल के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और 2 कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मेरे ही गांव रईसपुर के निशांत के साथ पहले मेरा झगड़ा हुआ था उसी झगडे को लेकर मैंने गांव के एक व्यक्ति अंकित के कहने पर निशांत चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
साथ ही विक्की ने पूछताछ के दौरान यह भी कबूल किया कि 6 जून को उसका डीपीएस कट के पास शराब कैंटीन के मालिक नरेश कुमार से भी बिल मांगने की वजह से विवाद हुआ था और मैंने उसी विवाद के दौरान बहार निकल कर नरेश कुमार के पैर में भी गोली मार दी थी.




