
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- मजदूरों को कमरे में...
मजदूरों को कमरे में बंद कर गॉर्ड ने की ताबतोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर घायल

गाजियाबाद। जिले कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां की एक फैक्ट्री में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज आईं। जब लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो पहले तो सहमे लेकिन बाद में लोगों का जमावड़ा होना शुरू गया।
लोगों ने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए। यहां बंद कमरे में की गई फायरिंग में एक युवक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मल्टीटेक फैक्ट्री के गॉर्ड ने मामूली बात को लेकर मजदूरों को एक कमरे में बंद करके खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग करने शुरू दी। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोग सहम गए। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।




