
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद में ड्यूटी...
गाजियाबाद
गाजियाबाद में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल चिंताराम की हार्ड अटैक से मौत
Special Coverage News
10 Nov 2018 10:01 AM IST

x
गाजियाबाद जिले की जेल चौकी पर तैनात 45 वर्षीय हैड कॉन्स्टेबल चिंताराम की ड्यूटी पर गस्त के दौरान दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही जिले की पुलिस शोक में डूब गई. मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अस्पताल पहुंचे.
मसूरी थाना इलाके में स्तिथ जेल चौकी एरिया में रात्रि गस्त पर हैड कॉन्स्टेबल चिंताराम अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे.अचानक ड्यूटी के दौरान रात्रि में अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर होस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
सिकंदराबाद निवासी हैड कॉन्स्टेबल चिंताराम लॉ एंड ऑर्डर के लिए मजबूत जवान माने जाते थे. हैड कांस्टेबल अपने अच्छे कार्य और हंसी खुशी के लिए जाने जाते थे. एक नेक और व्यवहार कुशल चिंताराम की मौत से पुलिस कर्मियों और पत्रकारों एव स्थानीय लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई.
Next Story




