Archived

मुस्लिम दोस्त के लिए हिन्दू दोस्त ने यूपी पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, 'आप' विधायकों ने दिया समर्थन!

Arun Mishra
27 March 2018 5:45 PM IST
मुस्लिम दोस्त के लिए हिन्दू दोस्त ने यूपी पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, आप विधायकों ने दिया समर्थन!
x
दिल्ली सरकार में चाँदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने भी यूपी पुलिस और योगी सरकार को लताड़ लगाई है?
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में नेकपुर साबित नगर में 2017 में हुए हनीफ हत्याकांड में आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने से गाज़ियाबाद पुलिस और यूपी पुलिस की ट्वीटर पर खूब खिंचाई हो रही है।
एक ट्वीटर यूजर दिनेश रेडबुल ने उक्त हत्याकांड की FIR की कॉपी ट्वीटर पर पोस्ट करते हुऐ यूपी सरकार और यूपी पुलिस से पूछा कि 5 माह होने को हैं फिर भी हत्यारोपी अभीतक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए हैं । यूजर ने ट्वीट किया है, थाना मुराद नगर में 04/12/2017 से प्रकरण अपराध संख्या 1041 दर्ज है, जो की बेरहमी से हत्या का केस है, पर अभी तक उत्तरप्रदेश पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नही की है, जबकि पीड़ित परिवार ने एफिडेविट पर दोषियों के नाम लिखकर पुलिस को दिए हुए हैं।

इसके बाद ये पोस्ट ट्विटर पर वायरल होने लगी और फिर यूपी सरकार पर दिल्ली सरकार में चाँदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने भी यूपी पुलिस और योगी सरकार को लताड़ लगाई है. उन्होंने लिखा है, 'सुना है योगी सरकार आज कल गिरफ़्तार कर जेल भेजने में नहीं बल्कि एनकाउंटर करने में यकीन रखती है. यूपी पुलिस जनता क्या उम्मीद रखे ?


इसके तुरंत बाद ही त्रिलोकपुरी से आप के विधायक राजू धिंगान ने यूपी पुलिस और योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया राजू धिंगान ने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी कातिलों को पकड़ना मुश्किल हो रहा है। 4 महीने में भी यूपी कातिलों को नही पकड़ पायी, योगी जी और मोदी जी, बड़ी शर्म की बात है...!!! क्या यही आप के राम राज्य की कानून व्यवस्था है ?

ट्विटर पर काफी लोग इसके समर्थन में आ गए और आखिर में गाज़ियाबाद पुलिस और यूपी पुलिस को जवाब देना पड़ा और कहा कि आप निश्चिन्त रहो आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। अब देखने वाली बात ये है की आखिर इस केस में क्या कार्यवाही होती है और कब तक होगी.


Next Story