Archived

गाजियाबाद : बजाज पेट्रोल पंप और बजाज पेट्रोल पंप के मालिक के घर इनकम टैक्स की रेड!

Arun Mishra
28 Jun 2018 10:34 AM IST
गाजियाबाद : बजाज पेट्रोल पंप और बजाज पेट्रोल पंप के मालिक के घर इनकम टैक्स की रेड!
x
पेट्रोल पंप मालिक का घर और पेट्रोल पंप दोनों मोदीनगर में हैं।

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में एक पेट्रोल पंप पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। हालांकि अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि किसी जमीन कि खरीद-फरोख्त में 25 करोड़ के लेन-देन का मामला है। इस रेड में स्थानीय पुलिस भी साथ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के मोदीनगर के बस अड्डे पर स्थित बजाज पेट्रोल पंप के मालिक अनिल बजाज के आवास व पेट्रोल पंप पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापा मारा है। वहीं इनकम टैक्स के अधिकारी ने पेट्रोल पंप के बाहर जांच करते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया है।




बताया जा रह है एक जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में 25 करोड रुपए का लेन देन हुआ था। पेट्रोल पंप मालिक का नाम अनिल बजाज बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप मालिक के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। स्थानीय पुलिस भी साथ है। पेट्रोल पंप मालिक का घर और पेट्रोल पंप दोनों मोदीनगर में हैं।

Next Story