
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद पुलिस की बड़ी...
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक दरोगा हुआ घायल

गाजियाबाद के कविनगर कोतवाली क्षेत्र के बापूधाम इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी भी भागने में कामयाब हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हुआ है। दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्राइम ब्रांच और कविनगर पुलिस को आज देर शाम साढ़े सात बजे बापूधाम में एक इनामी बदमाश के होने की सूचना मिली थी जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस कॉ जवाबी कार्रवार्ई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलाह भी मिला है। बदमाशों की गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हुआ है। उसका नाम विपिन मलिक है। दोनों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नौशाद बंजारा बताया है। वह सरधना के गांव मडियाई का रहने वाला है। बताया गया कि इसी साल मुरादनगर के एक गांव में नौशाद ने अपने साथियो के साथ डकैती डाली थी और एक महिला से बलात्कार भी किया था। इसके बाद इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कई थानों में इस पर मुकदमे हैं। इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।