
गाजियाबाद में आईपीएस वैभव कृष्ण की नई पहल, "वादी दिवस" का आयोजन

गाजियाबाद में जब से युवा आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण ने जनपद के एसएसपी का पदभार ग्रहण किया है. तब से पुलिस रोज रोज एक नई पहल के तहत जनता से पुलिस के बेहतर सम्बंध बनाकर आम जनता के काम करने की तैयारी में जुटी हुई है. एसएसपी ने महिलाओं से सम्बंधित मामलों के लिए परी दिवस का आयोजन किया है. तो महीने के प्रत्येक रविवार को "वादी दिवस" का आयोजन किया गया है.
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस वादी दिवस के माध्यम से विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण,जल्द से जल्द और प्रभावशाली कार्यवाही करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. इसके तहत वादी और विवेचक को बुलाकर घटना के बारे में पूरी जानकारी कर उसकी विवेचना की प्रगति की जानकारी ली जायेगी. वादी दिवस में पूर्व से प्रस्तावित 17 केसों के वादी और विवेचक बुलाये गये थे. उनसे इन घटनाओं की विस्त्रत जानकारी ली गई.
17 अभियोगों में से 6 अभियोग के वादी उपस्तिथ नहीं हुए. दो अभियोग मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए जबकि कई थाना प्रभारियों को चेतावनी भी दी गई. तो कई प्रभारियों को निर्देश भी जारी किये गये.
सम्मेलन में उपस्तिथ सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वादी के द्वारा दर्ज अभियोग में डाक्टरी रिपोर्ट और सभी सम्बंधित एविडेंस उपलब्ध कराकर अभियोग में निष्पक्ष कार्यवाही करें. दोनों पक्षों के मध्य विवाद के दौरान निरोधात्मक कार्यवाही जरुर करें. वादी दिवस में वादी, प्रतिवादी और विवेचक ने अपना अपना पक्ष रखा. इस दौरान सभी पक्ष संतुष्ट दिख रहे थे. वादी दिवस का आयोजन पुलिस लाइन के सभागार में किया गया.
वादी दिवस में एसपी सिटी आकाश तोमर सभी विवेचक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे. वादी, प्रतिवादी और विवेचक भी मौजूद रहे. वादी दिवस महीने के प्रत्येक रविवार को मनाया जाएगा. वाड़ी दिवस पर पुलिस कप्तान खुद पल पल निगाह बनाये हुए थे.




