गाजियाबाद

गाजियाबाद मे कलियुगी बेटे द्वारा मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस आरोपी की खोज में जुटी

Shiv Kumar Mishra
26 May 2022 8:11 AM GMT
गाजियाबाद मे कलियुगी बेटे द्वारा मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस आरोपी की खोज में जुटी
x

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में कलियुगी बेटे द्वारा मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है उसका बेटा पहले भी दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है, लेकिन वह लोकलाज के चलते चुप रही। अब दोबारा उसने हरकत की तो पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटा नशे में धुत होकर घर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर बेटे ने अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उसे बचाया।

महिला का कहना है कि उसका बेटा पहले भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है, लेकिन वह लोकलाज के चलते चुप रही। इसके बावजूद बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हर बार उसे समाज की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नंदग्राम एलएचओ अमित काकरान का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story