Archived

कैराना हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया बीजेपी और सीएम योगी को ट्वीट!

कैराना हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया बीजेपी और सीएम योगी को  ट्वीट!
x
Acharya Pramod Krishnam (File Photo)

कल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्विट करते हुए कहा कि कैराना की हार के बाद, योगी जी का इस्तीफ़ा आना चाहिये था, लेकिन उनका बयान भी नहीं आया. जबकि हर बार छोटी से बड़ी जीत के बाद बड़े बड़े आयोजन होते थे. लेकिन हार से इस्तीफा होना चाहिए जो अब तक नहीं हुआ तो एक बयान तो बनता है.


आचार्य ने कहा कि हिंदुओं को मुसलमानों का ख़ौफ़ दिखाने वालों, कैराना में असली पलायन आज हुआ है. योगी जी को आज ये बताना चाहिये, कि कैराना में तबससुम को वोट देने वाले,लाखों हिंदू औरंगज़ेब की औलाद हैं, या बाबर की. बीजेपी की हार का, जिस दिन रीयल DNA होगा, तो कुछ दलाल पत्रकारों का नाम, ज़रूर आयेगा.


आचार्य ने कहा कि जिन्ना का जिन्न और औरंगज़ेब का भूत तो कल उतर गया, अब एक शैतान बचा है, 2019 में, ये भी भाग जायेगा. अब तो हद हो गई, जय श्री राम बोल कर उप मुख्यमंत्री बने दिनेश शर्मा ने, जनक नंदनी सीता माँ को, टेस्ट ट्यूब बेबी बता दिया, और योगी जी ख़ामोश है. क्यों? आप तो सीएम के साथ योगी है. एक योगी जनक नंदनी माँ सीता के लिए ये शब्द नहीं सुन सकता है.

Next Story