Archived

महावीर मानव सेवा ट्रस्ट ने शुरू की नई पहल, मिल रहा है पांच रूपये में खाना

Alok Mishra
14 April 2018 1:06 PM IST
महावीर मानव सेवा ट्रस्ट ने शुरू की नई पहल, मिल रहा है पांच रूपये में खाना
x
आज हम बात कर रहे है एक ऐसे ही ट्रस्ट की जो आपको सिर्फ पांच रूपये में खाना खिलाता है।
ग़ाज़ियाबाद : भोजन सबकी पहली प्राथमिकता है। और आज के इस महंगाई के दौर में भरपेट खाना मिलना थोड़ा कठिन है। कुछ लोगो को दो वक़्त का खाना बड़ी ही मेहनत से मिल पाता है। आज के इस दौर में सस्ता खाना मिलना एक दिवास्वप्न जैसा है।
आज हम बात कर रहे है एक ऐसे ही ट्रस्ट की जो आपको सिर्फ पांच रूपये में खाना खिलाता है। जी ,हाँ हम बात कर रहे है ग़ाज़ियाबाद के वसुंधरा की वसुंधरा सेक्टर 2 की रेड लाइट के पास महावीर वाटिका पर ये खाना खिलाया जाता है । जहां पर हर रोज लगभग 400 से 500 लोग खाना खाते है ।
ये खाना जनता रसोई के नाम से खिलाया जाता है। जिसे तीर्थंकर महावीर मानव सेवा ट्रस्ट के द्वारा चलाया जा रहा है। भोजन मिलने का समय दोपहर 12 से ढाई बजे तक का है।
यह काम ट्रस्ट के द्वारा एक जनवरी 2018 से किया जा रहा है। जब हमने इसके ट्रस्टी से बात की तो बताया कि यह खाना ट्रस्ट की तरफ से खिलाया जाता है।
खाने वालों ने भी बताया कि यहां खाना एक दम शुद्ध मिलता है। और रोज इसका मेन्यू बदला जाता है।
ट्रस्ट के ट्रस्टी इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे है, जिसमे नवीन कुमार जैन,सी.एल.गुप्ता,नीरज कुमार जैन,अरविन्द कुमार, ऍन.के.जैन, आदि ट्रस्टी है।



रिपोर्ट: रामअवध भगत

Next Story