
Archived
गाजियाबाद : बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल !
Arun Mishra
2 July 2018 1:06 PM IST

x
गोली जितेंद्र को हाथ के पास लगने से मौत हो गई व ज्ञानेंद्र को पीठ में गोली लगी जिससे वो घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया.
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया. घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
थाना साहिबाबाद की चौकी तुलसी निकेतन क्षेत्र लोनी रोड कोयल एनक्लेव के पास में बीती रात लगभग समय 11: 30 बजे दो अज्ञात बदमाशों ने जितेंद्र वा ज्ञानेंद्र को मारी गोली जिसमें जितेंद्र की मौके पर ही मोत हो गयी जबकि ज्ञानेंद्र को मैक्स अस्पताल दिल्ली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.
बता दें कि कल शाम जितेंद्र निवासी चिरोड़ी ज्ञानेंद्र सन ऑफ मेघराज सिंह निवास डगरपुर ललित प्रधान पिता का नाम देवदत्त निवास बहेड़ापुर अपनी रिश्तेदारी फरीदाबाद से घर जा रहे थे तभी लोनी रोड नियर कोयल एनक्लेव के पास पल्सर पर दो बाइक सवा बदमाश आए और गाड़ी को सही से चलाने की बात कही. जिस में विवाद काफी बढ़ गया और बाइक सवारो ने गोलियां चलानी शुरू कर दी .
@ghaziabadpolice - तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु।
— UP POLICE (@Uppolice) July 2, 2018
गोली जितेंद्र को हाथ के पास लगने से मौत हो गई व ज्ञानेंद्र को पीठ में गोली लगी जिससे वो घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Next Story




