Archived

गाजियाबाद : आशा शर्मा ने महापौर पद की तो रीना भाटी ने खोड़ा चेयरमैन पद की ली शपथ

Arun Mishra
12 Dec 2017 4:55 PM IST
गाजियाबाद : आशा शर्मा ने महापौर पद की तो रीना भाटी ने खोड़ा चेयरमैन पद की ली शपथ
x
Reena Bhati and Asha Sharma
यूपी निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शहर की सरकार आज बन रही है...
गाजियाबाद : यूपी निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शहर की सरकार आज बन रही है। ग़ाज़ियाबाद नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर आशा शर्मा और 100 पार्षद ने मंगलवार को शपथ लेकर कार्यभार संभाला। घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने मेयर आशा शर्मा को शपथ दिलाई, जिसके बाद मेयर आशा शर्मा ने भी पार्षदों को शपथ दिलाई।
वहीं दूसरी तरफ ख़ोड़ा कालोनी में नवनिर्वाचित चैयरमैन रीना भाटी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर व कई बड़े नेता उपस्थित थे। आपको बता दें कि निकाय चुनाव से पूर्व ही रीना भाटी के पति गजेंद्र भाटी कि हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद बीजेपी ने रीना भाटी को अपना उम्मीदवार बनाया था और रीना भाटी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।
Next Story