गाजियाबाद

गाजियाबाद में मंत्री जनरल वीके सिंह ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, एसएसपी ने दिलाई नैतिकता की शपथ

Shiv Kumar Mishra
26 Jan 2020 1:17 PM IST
गाजियाबाद में मंत्री जनरल वीके सिंह ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, एसएसपी ने दिलाई नैतिकता की शपथ
x
गाजियाबाद पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह समेत जिले के सभी आला अधिकारी मौजदू रहे.

गाजियाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया. इस परेड में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह समेत जिले के सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहे.




परेड में जनरल विजय कुमार सिंह राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मुख्य अतिथि रहे. मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान परेड ग्राउंड में जिलाधिकारी गाजियाबाद , जिला जज गाजियाबाद व अन्य उच्चाधिकारीगण भी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले व अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित.




एसएसपी गाजियाबाद द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई कि सभी पुलिसकर्मी अपने अपने कर्तव्य का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखेंगे. एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील होने के पथ भी पढाया.





Next Story