गाजियाबाद

गाजियाबाद में पार्क में घूम रहे कपल से की बदसलूकी, लड़के को मारे थप्पड़, लड़की से बैड टच किया, सिपाही निलंबित, होमगार्ड होगा बर्खास्त

Shiv Kumar Mishra
1 Oct 2023 11:12 AM GMT
गाजियाबाद में पार्क में घूम रहे कपल से की बदसलूकी, लड़के को मारे थप्पड़, लड़की से बैड टच किया, सिपाही निलंबित, होमगार्ड होगा बर्खास्त
x
Misbehaved with a couple walking in the park in Ghaziabad, slapped the boy, touched the girl badly

गाजियाबाद जनपद से अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 2 पुलिसवालों ने पार्क में घूम रहे कपल से बदसलूकी की है। लड़के को डराने के लिए थप्पड़ मारे, जबकि युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और छेड़खानी की। डर की वजह से कपल ने माफी मांगी, तो पुलिसवाले छोड़ने के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपए मांगे लगे। आखिरकार 3 घंटे परेशान करने के बाद 1 हजार रुपए पेटीएम से ट्रांसफर कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने कपल को छोड़ दिया।

सिपाही हुआ सस्पेंड

इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर अधिकारियों ने जांच कराई, तो आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि होमगार्ड को बर्खास्त करने की रिपोर्ट बनाकर जिला होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी गई है।

ACP निमिष पाटिल ने दी जानकारी

28 सितंबर को थाना नगर कोतवाली पर एक सूचना प्राप्त हुई। इसमें महिला द्वारा बताया गया कि साईं उपवन में डायल 112 की PRV पर चल रहे दो पुलिसकर्मियों ने उनके व मंगेतर के साथ बदतमीजी, छेड़छाड़ की और अवैध पैसे की डिमांड की। पुलिस द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के बारे में अधिक जानकारी की गयी तो PRV 4757 पर तैनात दो पुलिसकर्मी, जिसमे एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड था। कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया गया तथा होमगार्ड के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हेतु उसके विभाग से पत्राचार किया गया। घटना में एक तीसरे व्यक्ति के बारे में भी बताया गया है, जिसके विषय में जानकारी करते हुए पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Story