- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- MP की मृत महिला डॉक्टर...
MP की मृत महिला डॉक्टर की जगह शेयर की जा रही थी गाजियाबाद की प्रोफेसर की फोटो, थाने जाकर बताना पड़ा- मैं जिंदा हूं
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का इलाजकरने के दौरान एक महिला डॉ. वंदना तिवारी का निधन हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जगह गाजियाबाद की एक महिला प्रोफेसर की फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजली दी जा रही थी.
इस बारे में जब महिला प्रोफेसर को पता चला तो उन्हें थाने में जाकर बताना पड़ा कि वो जिंदा है और उनकी मौत नहीं हुई. प्रोफेसर के पति ने भी पुलिस से लिखित निवेदन करते हुए इस मामले पर कार्रवाई करने को कहा. इसके साथ ही महिला प्रोफेसर ने अपने जिंदा होने के बारे में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह लोगों से निवेदन कर रही है कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या फोटो शेयर या उस पर कमेंट सोच-समझकर करे. बिना सच्चाई जाने किसी पर कोई कमेंट न करें.
मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली इलाके का है. जहां पर कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में रह रही वंदना तिवारी नाम की महिला आज थाने पहुंची. उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि वो जिंदा है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें मरा हुआ बताया जा रहा है. दरअसल मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी. मृतक महिला से संबंधित एक फ़र्ज़ी पोस्ट वायरल किया गया.
पोस्ट में कहा गया कि कोविड-19 के इलाज में लगी इस महिला की मौत हो गई है. पोस्ट में जो फोटो लगाया गया, वो फोटो वैशाली की रहने वाली प्रोफेसर वंदना तिवारी का लगाया गया. फोटो पर बकायदा माला भी चढ़ाई हुई है. पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जैसे ही वंदना तिवारी ने खुद इस पोस्ट को देखा, वो काफी परेशान हो गई और थाने में जाकर उन्होंने शिकायत की है. पुलिस को उन्होंने बताया है कि वो जिंदा हैं.