Archived

मुलायम ने इधर कही ये बात उधर भाजपा बैचैन हुई यह सुनकर!

मुलायम ने इधर कही ये बात उधर भाजपा बैचैन हुई यह सुनकर!
x
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को गाजियाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर बयान दिया, जिसके बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है.
मुलायम ने कहा कि भगवान राम को पूजा करने वाले कम लोग हैं, जबकि श्रीकृष्ण को मानने वाले ज़्यादा हैं. उन्होंने कहा कि श्रीराम को सिर्फ उत्तर भारत में पूजा जाता है लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी उत्तर से लेकर दक्षिण तक हैं.
बता दें कि पिछले दिनों अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगाने की योगी सरकार की तैयारी का समाजवादी पाटी ने विरोध किया. पार्टी ने इसे योगी सरकार की राम के नाम पर सियासत करार दिया. लेकिन इसके बाद औरैया में श्रीकृष्ण की मूर्ति लग गई. जिस पर सियासत तेज हो गई. मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने सफाई दी कि ये प्रोजैक्ट तो दो साल पुराना है. कोई नया नहीं है.
सैफई में कांसे की बनी भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी है. रथ का पहिया उठाने वाली मुद्रा में बनी इस प्रतिमा को यादव बहुल इलाके में लगाने का विचार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का था.

वहीं इस मूर्ति के लिए पैसा सैफई महोत्सव आयोजित करने वाली सैफई महोत्सव कमेटी ने दिया है. इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं और अखिलेश यादव सदस्य हैं. बता दें, कि अखिलेश यादव ने 50 फीट की कृष्ण की मूर्ति लगाने के प्लान को गुप्त रखा था, लेकिन मूर्ति के सैफई पहुंचते ही अखिलेश का प्लान सामने आ गया.
Next Story