
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- नगरीय प्राथमिक...
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनावनी में मरीजों का सुचारू रूप से हो रहा इलाज

गाजियाबाद (अजीत रावत) : यूपी के जनपद ग़ाज़ियाबाद के गांव कनावनी में करीब 1 साल से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला है जिसमें की सभी सामान्य बीमारियों का इलाज किया जाता है।
डॉक्टर सतीश चन्द्र बंसल ने बताया कि मैं इस क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील रहता हूं। यहाँ सभी मरीजों का इलाज सुचारू रूप से हो रहा है। हमारे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांचे की जाती है. डायएबटीज, मलेरिया, ड़ेंगू, खून, पेशाब सभी प्रकार की जांचे भीं की जातीं हैं। जिसमें सभी तरह की टीकाकरण की सुविधाएं ही भी मिलती है।
डॉ. ने आगे बताया कि अभी गर्मी और बारिश का सीजन चल रहा है यही कारण है कि अभी उल्टी दस्त बुखार जैसी संक्रामक बीमारियां फैलती जा रही हैं इसलिए मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। और सबसे अहम् बात हम अभी मलेरिया या डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए हम आने वाले मरीजों को जरुरी टिप्स दे रहे हैं ताकि ये बीमारी रुक सके।




