गाजियाबाद

विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-मनोज यादव

Desk Editor
22 Aug 2021 5:26 AM GMT
विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-मनोज यादव
x
मनोज यादव का कहना है कि संगठन ने उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वह इसके लिए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप एवं आलाकमान के बेहद आभारी हैं।

सैयद अली मेहदी , गाजियाबाद : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में विभिन्न पार्टियों ने अपनी अंतिम रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी स्थानीय स्तर पर विभिन्न युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। साथ ही पार्टी का आह्वान है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दी गयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को युवा पूरी तरह से निभाएं और प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर प्रदेश की सरकार चलाने का सु-अवसर प्राप्त हो।

इस क्रम में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज यादव का कहना है कि संगठन ने उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वह इसके लिए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप एवं आलाकमान के बेहद आभारी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि वे और उनकी टीम आगामी विधानसभा में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में भाजपा के अलावा कोई भी नजर नहीं आ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं जन जन तक पहुंच रही है। जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय जय कार हो रही है। जबकि विपक्ष धर्म की राजनीति फैलाते हुए अफवाहों को हवा देने का प्रयास कर रहा है लेकिन प्रदेश की समझदार जनता बखूबी देख रही है कि किस तरह से योगी सरकार ने उनके लिए कोरोना संक्रमण लेकर अन्य सभी समस्याओं का समाधान बेहद सरलता के साथ किया है। इस मौके पर मनोज यादव एवं उनकी टीम ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के आवास पर पहुंची जहां उन्होंने कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष बजरिया शरद कुमार एडवोकेट, सुंदर यादव,राकेश कोरी, अर्जुन नागर, सौरव यादव, गौरव यादव, राजेंद्र पंकज चौधरी,विपिन डागर, सुमित प्रजापति आदि साथी मौजूद रहे।

Next Story