
मंदिर के बाहर महंत के शिष्यों ने बंदूक उठाई और करने लगे दनादन फायरिंग, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मंदिर के बाहर महंत के शिष्य बंदूक थामकर दनादन फायरिंग कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक मंदिर है. दशहरा पर यहां शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था. शस्त्र पूजा के बाद महंत के शिष्यों ने बंदूकें उठाकर आसमान की तरफ फायरिंग करने लगे.
वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि मंदिर के बाहर अच्छी खासी संख्या में लोग मौजूद हैं, लेकिन मंदिर के लोग बेखौफ होकर फायरिंग कर रहे हैं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की छानबीन करेंगे, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग पूरी तरीके से बैन है, जिसके बाद भी इस तरह की घटना सामने आई है.
#WATCH On occasion of #Dussehra, people take turns to fire shots in the air inside premises of a temple in Ghaziabad's Masuri (30.9.2017) pic.twitter.com/VILTiJ1uOl
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2017




