गाजियाबाद

यूपी: गढ़मुक्तेश्वर में सड़क के किनारे पलटी बस, एक महिला की मौत, 10 लोग घायल

Arun Mishra
16 Feb 2021 4:25 PM IST
यूपी: गढ़मुक्तेश्वर में सड़क के किनारे पलटी बस, एक महिला की मौत, 10 लोग घायल
x
दिल्ली से मुरादाबाद जा रही बारातियों से भरी एक बस गढ़मुक्तेश्वर में रोड के किनारे गड्ढे में गिर गई

गाजियाबाद : यूपी के जनपद गाजियाबाद में एक भीषण हादसा हुआ है। दिल्ली से मुरादाबाद जा रही बारातियों से भरी एक बस गढ़मुक्तेश्वर में रोड के किनारे गड्ढे में गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद प्रशासन अफसरों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है।

MP में हुआ बड़ा सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह नर्सिंग छात्रों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह बस नहर में जा गिरी। बस अनियंत्रित होने की वजह से यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 50 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद अबतक नहर से 38 शवों को निकाला गया है।

Next Story