Archived

नदीम बोला में मारूंगा पीएम मोदी को गोली, मचा हडकंप

नदीम बोला में मारूंगा पीएम मोदी को गोली, मचा हडकंप
x

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाले पर केस दर्ज कर लिया गया है. इस युवक ने फेसबुक पर दी थी पीएम को गोली मारने की धमकी दी थी. लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर की की फेसबुक कमेंट पोस्ट पर किया था. भारतीय जनता पार्टी के नेता ने लोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले को तुरन्त संज्ञान में लेते हुए तुरंत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है. यह कमेन्ट बीजेपी के लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद किशोर गुर्जर की फेसबुक पर किया गया है. जिसमें लिखने वाले ने लिखा था कि पीएम को गोली मार दूंगा.


मिली जानकारी के मुताबिक सोशल साइट पर पीएम को धमकी देने वाले इस शख्स के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले लोनी (गाजियाबाद जिले से सटा कस्बा) से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था.




इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसी पोस्ट पर नदीम खान नाम के एक युवक ने साइकिल की प्रशंसा की और फिर पीएम को गोली मार देने की धमकी दे डाली. इस शख्स ने अपना फोन नंबर भी फेसबुक पर डाला है. नदीम खान ने यह भी बतलाया कि वो अशोक बिहार में रहता है. फिलहाल अब इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है.पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

Next Story