
Archived
पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Vikas Kumar
31 Oct 2017 1:00 PM IST

x
कौशाम्बी : गाजियाबाद के कौशाम्बी छेत्र से पुलिस ने एक आरोपी को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकडे गए गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है।
गाजियाबाद/कौशाम्बी चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने आरोपी को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट-(अजीत रावत)
Next Story




