Archived

गाजियाबाद : थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Arun Mishra
19 July 2018 3:41 PM IST
गाजियाबाद : थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
x
सेंट्रों कार में सवार तीन व्यक्तियों से मेरी व मेरे दोस्त की कहा-सुनी हो गई जिन्हें पीछा करते हुए पंचशील कट पर रोक लिया?

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती एक जुलाई को भौपुरा टीला मोड पर पंचशील कॉलोनी के पास हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है. पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त को बरामद किया है. जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक एक पिस्टल 32 बोर 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं.


एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त से जब पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल किया और बताया कि 1 जुलाई को मैं अपने दोस्त संजू के साथ भौपुरा से लोनी की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में भौपुरा कट के पास एक सेंट्रों कार में सवार तीन व्यक्तियों से मेरी व मेरे दोस्त की कहा-सुनी हो गई जिन्हें पीछा करते हुए पंचशील कट पर रोक लिया.

इसी दौरान हमारी आपस में कहा-सुनी भी हो गई थी. तभी मैंने आवेश में आकर अपनी पिस्टल से बाइक से उतरकर उक्त कार में बैठे तीनों व्यक्तियों पर अंधा-धुंध फायरिंग कर दी. शोर-शराबा होने पर हम दोनों वहां से भाग निकले.

उक्त घटना में आगे बैठे दोनों व्यक्तियों को गोली लगी थी. जिसमें जितेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई और चालक ज्ञानेंद्र घायल हो गया. तथा पीछे बैठा व्यक्ति कार में छिप गया. जिससे उसकी जान बच गई. उक्त अभियुक्तगण जग्गू गैंग के सक्रिय सदस्य हैं एवं शातिर किस्म के अपराधी हैं. एवं पूर्व में भी हत्या जैसे संगीन अपराधों में जेल जा चुके हैं.

रिपोर्ट : अरुण मिश्रा

Next Story