
गाजियाबाद पुलिस ने दिनदहाड़े हुई हत्या का 48 घंटे में किया खुलासा, हत्या नहीं आत्महत्या का निकला मामला

गाजियाबाद: बीते दिन विजयनगर में दिन दहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया. तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गये. लेकिन जिस तरह इस हत्या की असलियत सामने आई है वो पुलिस की वाकई काबिले तारीफ़ है.
एसएसपी वैभव कृष्ण ने इस दिन दहाड़े हुई हत्या का मौका मुआइना करके अपनी अधीनस्थ अधिकारी एसपी सिटी आकाश तोमर को इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था. तेज तरार युवा एसपी सिटी आकाश तोमर ने 48 घंटे में इस घटना का खुलासा कर दिया. घटना के मुताबिक़ प्रोपर्टी डीलर की हत्या नहीं कर्ज के चलते उसने आत्म हत्या की थी. पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा और तीन आरोपी जो इस घटना में सम्मिलित थे गिरफ्तार कर लिए. उन्हें जेल भेज दिया. घटना में प्रयुक्त गाडी भी बरामद कर ली गई है.
विजय नगर के बहरामपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर नरेश यादव की हत्या का मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. नरेश यादव आत्महत्या ने आत्महत्या की थी. घटना के पहली रात किसी बात को ले कर परिवार में भी झगड़ा हुआ था. घटना वाले दिन नरेश ने जोगिंदर उर्फ़ ज़ूगनी के साथ i20 गाड़ी से जा कर अपने रिश्तेदार से तमंचा लिया था. यह तमंचा कुछ दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के घर छोड़कर आया था. फिर आगे जाकर एक सिक्योरिटी गार्ड आदित्य मिश्र विजय नगर से 200 रुपए में दो गोलियाँ खरीदी थी. घटना के बाद पुलिस ने मौक़े से तमंचा और एक खोखा व एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया था




