Archived

गाजियाबाद : RTO ज्योति मिश्रा ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान, 100 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान!

Arun Mishra
5 April 2018 2:06 PM IST
गाजियाबाद : RTO ज्योति मिश्रा ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान, 100 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान!
x
ज्योति मिश्रा जी की पूरी टीम लगभग आज सुबह 8:30 बजे से इस प्रक्रिया एवं अभियान को चला रही थी।
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कल आरटीओ ज्योति मिश्रा जी ने लगभग 100 वाहनों का चालान किया जिसमें दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहन तथा भारी वाहन सम्मिलित हैं। इनमें से कई वाहनों के कागजात मौके पर पूर्ण नहीं पाए गए और कई वाहन चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। दो पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे तथा इन सभी प्रकार के वाहनों में सभी के कागजों में जिनके चालान हुए।
ज्योति मिश्रा जी की पूरी टीम लगभग आज सुबह 8:30 बजे से इस प्रक्रिया एवं अभियान को चला रही थी। उन्होंने पहले भी कहा था की प्रत्येक बुधवार को यह विशेष अभियान सभी वाहनों के खिलाफ चलाया जाएगा। जिस वाहन के कागजों में कमियां पाई जाएंगी उनके चालान मौके पर ही काटे जाएंगे। यह अभियान थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत कनावनी पुलिया के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने चलाया गया और इसी प्रकार के अभियान प्रत्येक बुधवार को पूरे जिला स्तर पर चलाएं जा रहे हैं।
रिपोर्टर - रामअवध भगत।
Next Story