
Archived
गाजियाबाद में इमारत में दबे आठ लोंगों को निकाला सुरक्षित, राहत और बचाव कार्य जारी
शिव कुमार मिश्र
22 July 2018 4:48 PM IST

x
building collapsed in Ghaziabad
गाजियाबाद के थाना मसूरी के मिसल गढ़ी क्षेत्र के आकाश नगर में निर्माणधीन इमारत गिरने की घटना पर मौके पर एनडीआरएफ़ की टीम गाजियाबाद पुलिस की टीम के साथ तेजी से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है. इस घटना में अब तक आठ लोंगों को बचाया जा सका है. इमारत से निकालने के बाद एसएसपी ने तुरंत अस्पताल भिजवाया है.
राहत एवं बचाव का कार्य एसएसपी वैभव कृष्ण के नेत्रत्व में चल रहा है. एसएसपी राहत और बचाव की कार्यवाही पर पल पल निगाह बनाये हुए है. अब तक इस घटना में फंसे आठ लोगों को निकाला गया है. जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. सभी निकाले गए लोंगों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है. जहाँ उनका इलाज जारी है. अभी भी कुछ लोंगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
Next Story




